ग्राम प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

ग्राम प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर











क्षेत्र के दिलौरी गांव के पास शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान व किराना दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के समय प्रधान दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घायल अवस्था में उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ में जुट गई ।


रानी की सराय थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव निवासी 35 वर्षीय मोनू यादव पुत्र पल्टू यादव गांव के प्रधान है। मोनू की क्षेत्र के दिलौरी बाजार में किराना की दुकान चलाते है। शनिवार की रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। बाइक सवार दो बदमाश धमक पड़े, पहले लात घूसों से प्रधान की पिटाई की शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल प्रधान को आसपास के लोगो ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। रानी की सराय थाना प्रभारी केशव द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रधान का गांव के एक व्यक्ति से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।














  •  

  •  

  •  

  •